October 1, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गायत्री शक्तिपीठ व स्वर्णिम उदय वेद संस्कृति फाउंडेशन हरदा में “हमारे गुरुदेव” पर व्याख्यान

देवेंद्र सक्सेना :अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य मार्गदर्शन व परम वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा एवं अखंडदीप शताब्दी वर्ष के अंतर्गत गुरुदेव के परिकल्पना “मनुष्य में देवत्व का उदय तथा धरती पर स्वर्ग के अवतरण”
को साकार रूप में परिवर्तित करने के लिए उनके सद साहित्य , कृतित्व और व्यक्तित्व पर विचार मंथन हेतु हमारे गुरुदेव कार्यक्रम का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ हरदा एवं स्वर्णिम उदय वेद संस्कृति फाउंडेशन संयुक्त तत्वधान में आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रभुशंकर शुक्ल, (समाजसेवी, सेवानिवृत प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय हरदा,) विशेष अतिथि
श्री गौरीशंकरजी मुकाती (पर्यावरणविद,साहित्यकार) श्री शरद कुमार अग्रवाल अध्यक्ष स्वर्णिम उदय वेद संस्कृति फाउंडेशन हरदा, श्री घनश्याम दास सोमानी समाजसेवी, प्रमुख वक्ता डॉ उषा खंडेलवाल (एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह)
डॉ भाग्यश्री भकने, (पर्यावरणविद, स्वावलंबन विशेषज्ञ नागपुर)
श्री जितेंद्र कुमारजी भकने ( स्वानंद, गोमय उत्पाद विशेषज्ञ) अध्यक्षता श्री प्रेमनारायणजी गौर,( जिला समन्वयक गायत्री परिवार हरदा) ऋषि कुमार पारे ( मुख्य ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ हरदा) की गरिमामई उपस्थिति में देव पूजन , दीप प्रज्वलन गुरूवंदना, गायत्री मंत्र के सस्वर पाठ से किया गया ।

सभी अतिथियों का सम्मान गोमय उत्पाद एवं सत साहित्य, सत्संकल्प प्रदान करते हुए अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉक्टर उषा खंडेलवाल द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के जीवन चरित्र उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार पूर्वक अपना व्याख्यान दिया गया जिसमें उन्होंने गुरुदेव के साथ कार्य करते हुए जीवन के महत्वपूर्ण संस्मरणों को सबके साथ साझा किया।

गायत्री मंत्र तथा गुरुदेव के सत साहित्य पर उद्बोधन देते हुए उन्होंने बताया गायत्री मंत्र ब्रह्मांड का महामंत्र है जिसके माध्यम से ऊर्जा का संचार कर हम अपने जीवन को उच्च शिखर पर विराजित कर सकते हैं।

इसी क्रम में डॉक्टर भाग्यश्री भकने के द्वारा परम वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा के जीवन पर अपना विशेष व्याख्यान रखते हुए उन्होंने गाय को सर्वोपरि सर्वगुण संपन्न मानते हुए उत्पाद बनाना स्वावलंबी होना और उनका उपयोग करने का विशेष आवाहन किया गया।

श्री जितेंद्र जी भकने गो उत्पाद विशेषज्ञ द्वारा गाय के गोबर,गोमूत्र के औषधीय गुणों की विस्तार पूर्वक व्याख्या की गई।सनातन संस्कृति और वेदों में गाय महत्व और 33 कोटि देवताओ का निवास गाय के शरीर में विद्यमान है। इसलिए गाय को मां कहा जाता है।

मुख्य अतिथि डॉ प्रभुशंकर शुक्लाजी द्वारा अपने विचारों के माध्यम से बताया कि गायत्री मंत्र एक अलौकिक मंत्र है जिसकी साधना से प्राप्त होने वाली ऊर्जा द्वारा अपने मानव मस्तिष्क में संस्कृति और संस्कारों का समागम किया जा सकता है।

कार्यक्रम को समाजसेवी घनश्याम दास सोमानी जी के द्वारा भी संबोधित किया गया। श्री ऋषि कुमार पारे मुख्य ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ हरदा द्वारा स्वागत उद्बोधन करते हुए अतिथियों का परिचय,व कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया।

आयुर्वेदाचार्य डॉ सुखराम चौधरीजी द्वारा गोपालन के महत्व को विस्तार से बताया गया।अध्यक्ष उद्बोधन में श्री प्रेमनारायण जी गौर जिला समन्वयक गायत्री परिवार हरदा के द्वारा संबोधित करते हुए गायत्री मंत्र के महत्व प्रकाश डालते हुए प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करने का आवाहन किया गया और सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया

इस अवसर पर समाजसेवी शिक्षा शास्त्री, चिकित्सक, उन्नत कृषक, शिक्षक, पत्रकार, पर्यावरण विद् तथा पर्यावरण संरक्षण सृष्टि सृजन, उद्यमी आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठतम कार्य करने वाले व्यक्तित्वो का सम्मान किया गया।

गुरु वंदना गायत्री परिजन श्रीमती कुसुम गोर एवं श्रीमती साधना गौर के द्वारा प्रस्तुत किया गया प्रज्ञा गीत एवं स्वागत गीत स्वर्णिम उदय किड्स स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर सैकड़ो की तादाद में गायत्री परिजन नागरिकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के श्रीमती शोभा काशिव श्रीमती कमला सोनी,श्रीमती प्रज्ञा अग्रवाल श्रीमती कुसुम गौर, श्रीमती साधना गौर, श्रीमती सरिता मालवीया, श्रीमती लता मालवीया श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती मधु पारे, श्रीमती मृदुला पटेल, पूजा राठौर शैलेंद्र पाराशर , दिलीप गौर, ग्यारसराम गौर,संतोष मालवीय, लक्ष्मीनारायण चौहान, चंद्रशेखर टिकारिया, ओमप्रकाश राजपूत, नन्हेंलाल चौधरी, अभिलाष गौर, मनीष गौर, राकेश मालवीय, कांता प्रसाद, भारद्वाज स्मृति भारद्वाज , रितु गुर्जर नेहा शर्मा,शिवम मालवीय आदि उपस्थित रहे।

 

 

29 सितंबर से जनपद हरिद्वार में होगा राज्यसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

About The Author