December 26, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गुरु तेगबहादुर मिलन केंद्र कोटा के तत्वावधान में लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया श्रावण उत्सव

Img 20240820 Wa0002
  • भारत हर क्षैत्र में नम्बर एक बनता जा रहा है…. मुरलीधर 

देवेंद्र सक्सेना, नवल टाइम्स न्यूज़,कोटा 20 अगस्त 2024 :  गुरु तेगबहादुर मिलन केंद्र कोटा के तत्वावधान में लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल सोगरिया में श्रावण उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर संघ के चित्तौड़ प्रांत के विद्वान प्रांत प्रचारक श्रीमान मुरलीधर जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व समस्त विश्व कल्याण का केंद्र है भारत ने विश्व को अनगिनत अनुदान दिये हैं। भारत ने विश्व को शून्य दशमलव दिया, ज्ञान, विज्ञान, वस्त्र, शिक्षा, संस्कार दिये हैं भारत सोने की चिड़िया है यह हमने नहीं विदेशियों ने कहा उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू हैं हम विदेशों में जाते हैं तो हमारी पहचान हिंदुस्तानी के रूप में होती है।

भारत पूरे विश्व को अपना परिवार मानता हैं। सारे विश्व के कल्याण की भावना रखना है।

लम्बे समय की गुलामी संघर्ष के बाद अब वर्तमान समय में भारत पुनः विश्व गुरु का गौरव प्राप्त करता जा रहा है।उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज में देश भक्ति गीत सुनाकर उपस्थित जनों को राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि भारत के लोगों बच्चों पर सर्वे कराया गया कि वे प्रतिभा शाली और स्वस्थ कैसे रहते हैं तब पता चला कि देशी गाय का दूध पीने से भारतीयों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बौद्धिक क्षमता बढ़ती है जिससे केंसर जैसे रोगों में भी लाभ पहूंचता है।

कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सैन्य अधिकारी श्री भीम सिंह ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर तानाजी नगर संघ प्रमुख अनिल जलवानिया, लार्ड कृष्णा स्कूल के संचालक सक्षम के महा सचिव श्री संजय शर्मा, तेगबहादुर मिलन केंद्र के प्रमुख तारासिंह, आदर्श सेवा संस्थान व्यायामशाला ट्रस्ट के संचालक दैवा नंद बैरवा, श्रीमती आशा त्रिवेदी, किशन प्रजापति, श्री शरद चौधरी, कला संकृति सेवी देवेन्द्र सक्सेना, श्री अनिल ठाकुर, अमित सक्सेना सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व माता बहिनें उपस्थित थे।

सभी ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर शुभ कामनाएँ दी व राष्ट्र रक्षा की संकल्प लिया।

About The Author