गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर होने वाला अवकाश अब 24 नवंबर के स्थान पर 25 नवंबर को होगा।
उत्तराखण्ड शासन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि
उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक विज्ञप्ति संख्या-1958/xxxi (15) G/24-74 (सा0)/2016, दिनांक 30 दिसम्बर, 2024 के द्वारा अनुलग्नक-2 के कमांक-4 पर अंकित गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस दिनांक 24 नवम्बर, 2025 (सोमवार) हेतु घोषित सार्वजनिक अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस हेतु दिनांक 24 नवम्बर, 2025 (सोमवार) के स्थान पर दिनांक 25 नवम्बर, 2025 (मंगलवार) को प्रदेश के शासकीय/अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक शासकीय / अशासकीय कार्यालयों / शैक्षणिक प्रतिष्ठानों (उत्तराखण्ड सचिवालय / विधानसभा और जिन कार्यालयों में 05 दिवसीय साप्ताहिक कार्यदिवस लागू है. को छोड़कर) में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
उक्त विज्ञप्ति को इस सीमा तक संशोधित समझा जाय, अन्य शर्ते यथावत् रहेंगी।




More Stories
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद
भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की मासूम बच्ची