डीपी उनियाल गजा (टि ग): नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र में घंटाकर्ण धाम मंदिर में ग्यारहवें महायज्ञ एवं सांस्कृतिक मेले को भव्य बनाने को लेकर मंदिर समिति पदाधिकारियों की बैठकें मजियाडी, क्यारा,गजा , पोखरी, चाका, लसेर सहित अनेक कस्बों में आयोजित की गई हैं ।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण ने बताया कि आगामी दशहरा पर्व पर घंटाकर्ण धाम मंदिर में 20मई से 30मई तक महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है जिसमें 28 मई को घंटाकर्ण देवता की डोली व निशान गंगा स्नान के लिए देवप्रयाग जायेंगे , डोली स्नान के विभिन्न कस्बों में डोली स्वागत के लिए भक्तों के द्वारा तैयारी की जा रही है ।

आयोजक समिति के सह संयोजक विनोद विजल्वाण भक्तों से सुझाव मांग रहे हैं , उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में देश भर से हजारों श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है ।

बैठक में विजय प्रकाश विजल्वाण, विनोद विजल्वाण, मान सिंह चौहान,धन सिंह सजवाण, विनोद सती, विनोद सिंह चौहान, दिनेश प्रसाद उनियाल, सुरेन्द्र सिंह नेगी,प्रेम सिंह पुंडीर, दलेब सिंह, विशाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, श्रीमती मीनाक्षी उनियाल, लक्ष्मी नारायण सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


More Stories
कोटा: दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारम्भ
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग