December 27, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

चम्बा :नकोट के सदस्य क्षेत्र पंचायत पद पर सरोज मखलोगा का निर्विरोध निर्वाचन, समर्थन देने पर प्रत्याशियों का जताया आभार

डीपी उनियाल,गजा : विकास खंड चम्बा मे नकोट क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर नामांकन दाखिल करने के बाद नामांकन दाखिल करने वाले सभी 6 प्रत्याशियों के बीच चली लम्बी चर्चा व बैठकों के बाद एकता व क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता दिखाते हुए लाटरी के माध्यम से श्रीमती सरोज मखलोगा का नाम निर्विरोध निर्वाचन के लिए तय किया गया है।

नकोट क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए श्रीमती शिवानी विष्ट निवर्तमान प्रमुख चम्बा, दिनेशचन्द्र भट्ट पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत, मकान सिंह पूर्व प्रधान, भगवान सिंह विष्ट पूर्व प्रधान, गौतम सिंह मखलोगा नकोट व श्रीमती सरोज मखलोगा कुल 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

नामांकन दाखिल करने के बाद बैठकों का दौर चलता रहा, प्रत्याशी दिनेशचन्द्र भट्ट व मानवेंद्र सिंह विष्ट सामाजिक कार्यकर्ता निर्विरोध निर्वाचन के लिए प्रयासरत रहे, सराहनीय पहल के बाद तय किया गया कि लाटरी के माध्यम से जिसका भी नाम आयेगा वही सर्व सम्मति से सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए रहेगा, लाटरी मे श्रीमती सरोज मखलोगा का नाम तय किया गया अन्य सभी उम्मीदवारों ने निर्विरोध निर्वाचन के लिए शपथपत्र व नाम वापसी आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर कर श्रीमती सरोज मखलोगा को दे दिया है।

प्रत्याशी रहे दिनेशचन्द्र भट्ट व श्रीमती शिवानी विष्ट ने बताया कि शपथपत्र व नाम वापसी आवेदन रिटर्निग अधिकारी को प्रस्तुत कर दिया गया है। अब श्रीमती सरोज मखलोगा का निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।

निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाने व क्षेत्र के विकास के लिए एकजुटता पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनै , फकोट ब्लॉक निवर्तमान प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी,चम्बा निवर्तमान प्रमुख शिवानी विष्ट, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता मानवेंद्र सिंह विष्ट, बिक्रम सिंह रावत, ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामुदायिक सौहार्द व सहयोग की एक उत्कृष्ट मिशाल है।

साथ ही यह भी तय किया गया है कि श्रीमती सरोज मखलोगा प्रमुख का चुनाव लडेगी।

वहीं सरोज मखलोगा ने सभी पांचों उम्मीदवारों व क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी के मार्ग दर्शन व सहयोग से कार्य करेंगी।

About The Author