उत्तराखंड भाजपा में भीतरघात के एक के एक पांच सीटिंग विधायकों और मौजूदा प्रत्याशियों के आरोप लगाने के बाद से बीजेपी बेकफुट पर है। उत्तराखंड भाजपा में चुनाव परिणाम से पहले ही पार्टी के विधायकों के भितरघात को लेकर लगाए गए आरोपों से हाईकमान भी नाराज है। माना जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद ऐसे नेताओं के खिलाफ पार्टी कार्रवाई करने जा रही है।
बता दें कि लक्सर विधायक संजय गुप्ता, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी, काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा ने भीतरघात के आरोप लगाए हैं।
पार्टी के भीतर से उठ रही ऐसी आवाजों से शीर्ष नेता अब कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आरोप लगाने वाले सभी नेता लिखित में अपना पक्ष रखेंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
कोटा: राजकीय कला कन्या कालेज में महिला आचार्यों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और मूल्य-आधारित शिक्षा’ विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हरिद्वार: 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश का अलर्ट