श्री देव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस में लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मारपीट की अभी तक पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर दो पक्षों की छात्राओं के बीच यह मारपीट हुई है।
बता दें आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर अभी से श्री देव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस में सर गर्मियां तेज दिखाई दे रही हैं। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय कैंपस में दो पक्षों की लड़कियां आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गई।
हालात ऐसे हो गए कि दोनों पक्षों के बीच की लड़कियां एक दूसरे के साथ मारपीट करती हुई नजर आई। इसमें लात घूंसे से लेकर लड़कियां एक दूसरे के बाल भी खींचती हुई देखी गई।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर की जा रही हैं।
खास बात यह है कि मारपीट के दौरान छात्रों ने वीडियो बनानी तो बेहतर समझी, लेकिन बीच बचाव करके मामले को सुलझाने की कोशिश किसी ने नहीं की।
एक दो छात्रों ने लड़कियों को अलग-अलग कर बीज बचाव करने का प्रयास जरूर किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए. इस मामले में अभी तक कोई भी रिपोर्ट थाने तक नहीं पहुंची है।


More Stories
कोटा: भगवान श्री नर्मदेश्वर जी की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित