पौखाल: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल, टिहरी गढ़वाल में आज रोटरी क्लब अलकनंदा वैली, उत्तराखंड के सहयोग से साइबर सुरक्षा एवं ए.आई. विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. सुनील कुमार बिजलवान (अध्यक्ष), श्री धनेश उनियाल (वाइस प्रेसिडेंट एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर), श्री नवल किशोर जोशी (सचिव), श्री सुनील बार्गी (कोषाध्यक्ष), श्री हितेंद्र जोशी, श्री अजय प्रकाश जोशी, श्री अर्जुन सिंह गुसाईं, श्री कृपाल सिंह पटवाल, श्री वरुण बर्थवाल, एडवोकेट श्री चंद्रभानु तिवारी एवं डॉ. संतोष सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सचिव श्री नवल किशोर जोशी द्वारा रोटरी क्लब अलकनंदा वैली की गतिविधियों एवं समाजसेवी कार्यों की जानकारी से हुई।
उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर पल्स पोलियो उन्मूलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अतिरिक्त कैंसर टीकाकरण, शिक्षा सहयोग तथा विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने जैसे अनेक सामाजिक कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी अतिथियों का परिचय भी कराया।
मुख्य वक्ता श्री अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना घनसाली ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला सुरक्षा हेतु गठित महिला सेल तथा सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके पश्चात प्रो. वरुण पटवाल, विभागाध्यक्ष, आईटी विभाग, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के महत्व, उपयोग एवं विद्यार्थियों के लिए उसके लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. सुनील कुमार बिजलवान एवं एडवोकेट श्री चंद्रभानु तिवारी ने भी रोटरी क्लब की भूमिका, ए.आई. एवं साइबर सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा एवं ए.आई. से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं प्रभावी उत्तर दिया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का नवोदय परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री नीरज कुमार मौर्य द्वारा किया गया तथा अंत में उप प्राचार्य श्री मोहित चौहान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार से श्री अनिल कुमार रावत, श्री सत्येंद्र सैनी, श्री मोहसिन खान, श्री अंकित रावत, श्री शाहनवाज, श्री उदित कुमार, श्री आलोक यादव, श्री लोकेश चोपड़ा, श्री लखविंदर सिंह, श्री मनीष कुमार, श्री रामकेश, श्रीमती जया सुंदरियाल, श्रीमती रेनू, श्रीमती कुलविंदर कौर, श्रीमती पूनम शर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को सामाजिक जागरूकता, साइबर सुरक्षा, तकनीकी ज्ञान एवं जीवन कौशल के प्रति नई दिशा प्रदान की।


More Stories
कांग्रेस और राहुल गाँधी के चीन में हुए समझौते पर संसद में हो चर्चा एवं जांच– अरविन्द सिसोदिया
दिल्ली से चला एक रूपया पूरा, आमजन के बैंक एकाउंट में पहुंचता है -राकेश जैन
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महामंच ने की मणिकर्णिका घाट का स्वरूप नहीं बदलने की मांग