पौखाल: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल टिहरी गढ़वाल में विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रमना त्रिपाठी (असिस्टेंट प्रोफेसर, भौतिकी एवं डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, टीएचडीसी जलविद्युत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, टिहरी गढ़वाल रही।
कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य कैसे निर्धारित करें, विभिन्न करियर विकल्पों का चयन किस प्रकार करें तथा बिना भ्रम के सही निर्णय लेने के उपाय बताए। उन्होंने भौतिकी विषय से जुड़े कैरियर विकल्पों एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में वर्तमान में प्रचलित प्रमुख ब्रांचों की जानकारी भी दी।
प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने अपने कैरियर से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. त्रिपाठी ने विस्तार से समाधान किया।
उपप्राचार्य श्री मोहित चौहान ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। मंच संचालन श्री मनीष कुमार द्वारा किया गया तथा धन्यवाद प्रस्ताव श्रीमती जया सुंदरियाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस
कार्यक्रम में श्री लखविंदर सिंह, श्री के.के. यादव, श्री नीरज मौर्य एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं लाभकारी सिद्ध हुआ।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की मनाई जयंती
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन
देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब