उत्तराखंड: कांग्रेस को लगने जा रहा झटका , पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार करेंगे बीजेपी में घर वापसी.
उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर आज दिल्ली में बीजेपी का दामन थामेंगे विधायक राजकुमार
बताते चलें कि इससे पहले 2007 से 12 के कार्यकाल में राजकुमार सहसपुर से बीजेपी के विधायक रह चुके हैं. 2012 में उन्होंने पुरोला से टिकट मांगा लेकिन पार्टी ने माल चंद्र पर दाव चला और वह विधायक बने वहीं 2017 में पार्टी ने फिर राजकुमार को टिकट नहीं दिया जिसके चलते वह कांग्रेस से टिकट लाकर विधायक बन गए.
वहीं अब एक बार फिर वह दिल्ली में बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं राजकुमार विधायक के करीबी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है आपको बता दें राजकुमार को बीजेपी में शामिल कराने के पीछे अनिल बलूनी की कोशिशें बताई जा रही हैं इससे पहले प्रीतम पंवार भी अनिल बलूनी के मनाने पर ही बीजेपी के हो गए थे।


More Stories
भारतीय ज्ञान प्रणालियों के ढांचों के साथ मनोवैज्ञानिक निदान और उपचार प्रक्रियाओं के एकीकरण पर 7वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में, “उत्तराखंड के सतत विकास हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला आयोजित