केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पटना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विभिन्न मोर्चे की दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र की अध्यक्षता की.
अपने संबोधन में अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि, बीजेपी-जेडीयू 2024 (BJP JDU Alliance) में एक साथ चुनाव लड़ेंगे, नरेंद्र मोदी जी ही बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.
2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों की चर्चा हमेशा सुर्खियों में रहती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीति से संन्यास लेने और नए चेहरों को उम्मीदवार बनाने की अटकलें अक्सर लगती रहती हैं.
वहीं पटना में आयोजित बीजेपी के सभी सात मोर्चों की पहली संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जैसे कमजोर वर्गों के लिए मोदी के राजनीतिक समर्थन को लेकर जन जागरूकता बढ़ाएं.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं से यह भी कहा गया है कि वे 2024 के चुनावों की तैयारी शुरू कर दें और प्रधानमंत्री मोदी की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी सुनिश्चित करें। उन्हें पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया गया है.’’
उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 300 से अधिक सीटें जीती थीं.


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ