एनटीन्यूज़, बागेश्वर: जनपद बागेश्वर के विभिन्न कार्यालयों में कुछ अधिकारी व कर्मचारी आदेश के बाद भी जींस व टी शर्ट पहनकर कार्यालय पहुंच रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कड़ी आपत्ति जताई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई कर्मचारी व अधिकारी ड्रेस कोड में नजर नहीं आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आदेश जारी करके कहा है कि पूर्व में दिए आदेश के बाद भी कई अधिकारी व कर्मचारी ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे हैं।
वे अपने अधिकारियों के समक्ष तथा बैठकों में जींस व टी-शर्ट पहनकर प्रतिभाग करते हैं जो कि राजकीय कर्मचारी होने के नाते शोभायमान नहीं होता है। साथ ही विभाग व सरकार की छवि प्रभावित होती है। कहा कि कोई भी अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय अवधि में अपने पूर्ण गणवेश को धारण करके ही कार्यालय पहुंचे तथा जनता का कार्य करें।
कहा कि यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी जींस, टी शर्ट पहना पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के इस आदेश के बाद उन कर्मचारियों में हडक़ंप मचा है जो ड्रेस कोड का उल्लंघन करते आ रहे हैं।



More Stories
हरिद्वार: बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 72 चालान; लग्जरी एवं स्लीपर बसों की तकनीकी जांच का अभियान जारी
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी के रजिस्ट्रार से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन: राष्ट्रीय एकता दिवस पर जीआरपी की प्रधान आरक्षक सुश्री शिल्पा मोंगिया ‘नायिका सम्मान 2026’ से विभूषित