- प्रशिक्षण लेने में कैदियों में दिखा उत्साह
डी पी उनियाल, गजा: टिहरी गढ़वाल जनपद टिहरी के नई टिहरी कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल ने एक दिवसीय ‘ वेस्ट से बेस्ट मैटेरियल बनाने ‘ का प्रशिक्षण कार्यक्रम मानव अधिकार संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति रानी चौरी के सहयोग से दिया गया।
जिला कारागार के 50 बंदियों को वेस्ट से बेस्ट मैटेरियल में धूप बत्ती, अगरबत्ती एवं टोकरियां बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल सचिव सिविल जज माननीय आलोक राम त्रिपाठी तथा एडवोकेट राजपाल मियां,मानव अधिकार संरक्षण संस्था अध्यक्ष संजय बहुगुणा, अराधना धूप बत्ती अगरबत्ती की मास्टर ट्रेनर श्रीमती सुषमा बहुगुणा , अंजलि , प्रभारी निरीक्षक कारागार अजहर ,प्रबीन चौधरी, वार्डन महेंद्र पाल सिंह उपस्थित रहे।

प्राधिकरण सचिव सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी ने कहा कि समय समय पर कैदियों को स्व रोजगार प्रशिक्षण देकर उनको आत्म निर्भर बनाया जा सकता है।
संजय बहुगुणा ने कहा कि संस्था के द्वारा आगे भी प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा जायेगा ताकि वह कारागार से बाहर जाने के बाद अपना रोजगार शुरू कर सकें । कैदियों में प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह देखा गया।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स