डीपी उनियाल, गजा ( नई टिहरी): नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के गजा मे गौंसारी सीट से सदस्य जिला पंचायत प्रत्याशी श्रीमती ममता असवाल के समर्थन में उत्तराखण्ड क्रांति दल के कई पदाधिकारियों के साथ लोक गायक पवन सेमवाल ने भी जन सभा को सम्बोधित किया।
दल के केन्द्रीय संगठन महामंत्री रिटायर कर्नल सुनील कोटनाला, रिटायर मेजर संतोष भंडारी, लोक गायक पवन सेमवाल , श्रीमती प्रमिला रावत, श्रीमती सरस्वती देवी, प्रत्याशी श्रीमती ममता असवाल सहित कई अन्य लोगों ने उत्तराखण्ड आंदोलन में शहीद बेलमति चौहान के स्मारक पर माल्यार्पण किया।
दल के पदाधिकारियों के गजा आगमन पर ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया, मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति की प्रत्याशी श्रीमती ममता असवाल के समर्थन में जन सभा को सम्बोधित करते हुए रिटायर कर्नल सुनील कोटनाला, रिटायर मेजर संतोष भंडारी, ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने राज्य को लूटने का काम किया है।
भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भू माफिया, खनन माफियाओं,की सरकार है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, सख्त भू कानून व मूल निवास नहीं होने के कारण कुछ सालों बाद यहाँ के मूल निवासी अल्पसंख्यक हो जायेंगे, अंकिता भंडारी हत्या कांड के लिए लडाई लडने वाले आशुतोष नेगी व लोक गायक पवन सेमवाल ने भी सरकार की जमकर आलोचना की, पवन सेमवाल ने गढवाली गाने को भी सुनाया, कहा कि जब सरकार जन हित में काम नहीं करती है तो जनता को जागरूक होना चाहिए। सभा का संचालन करते हुए श्रीमती प्रमिला रावत ने कहा कि यदि विकास हुआ होता तो प्रत्याशी मोदी के नाम पर वोट नहीं मांगते, कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, की स्थिति खराब है।
मूल निवास 1950 लागू होता तो यहाँ के युवाओं को रोजगार मिलता, सभा को दल के कई अन्य लोगों के अलावा श्रीमती सरस्वती देवी, मंजू कलूडा,बिलेंदर सिंह असवाल, दिनेश सेमवाल ने सम्बोधित किया,इस अवसर पर गौंसारी सीट जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्रीमती ममता असवाल, महावीर असवाल, कमल सिंह असवाल, बगवाल्या सिंह असवाल, राजबीर सिंह चौहान,रिटायर सूबेदार मंगल सिंह खडवाल,कई अन्य महिला पुरुष उपस्थित रहे।
गजा के बाद मेन बाजार नकोट मखलोगी मे भी सभा का आयोजन श्रीमती ममता असवाल के समर्थन में किया गया। नकोट मखलोगी यू के डी नेता श्रीमती प्रमिला रावत व सरस्वती देवी ने प्रदेश सरकार को जम कर कोसा।


More Stories
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन
कोटा: राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय कोटा में वृदह पौधारोपण एवं मतदाता चौपाल सम्पन्न