हरिद्वार, 30 मई25 : देहरादून में 7 जून से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग मुक्केबाजी प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने बताया कि 1 जून से रोशनाबाद स्टेडियम में जनपद की टीम का चयन किया जाएगा।
डा.विशाल गर्ग ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेलों को बढ़ावा देने के प्रति गंभीर हैं। प्रतिभाओं को प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलता है।
राज्य में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर बालक बालिकाओं में उत्साह का माहौल है। निश्चित रूप से 1 जून को होने वाले चयन में बड़ी संख्या में प्रतिभागी पहुंचेंगे। मुक्केबाजी संघ खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कर रहा है।
बालक बालिकाओं को मुक्केबाजी खेल में हिस्सा लेना चाहिए। बालिकाओं के लिए यह खेल आत्मसुरक्षा का भी काम करता है। खेलों से ही शारीरिक व मानसिक विकास होता है।



More Stories
हरिद्वार- राज्य आंदोलनकारी समिति ने पेंशन 20 हजार प्रतिमाह करने व अन्य सुविधाओं हेतु दिया ज्ञापन
महाविद्यालय अगरोड़ा में मतदाता जागरूकता की शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की व्यक्त
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से कि भेंट