August 14, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

टिहरी गढ़वाल के “डुंग-मंदार” के छात्र-छात्राओं को राजकीय महाविद्यालय पौखाल में मिलेगी सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

पौखाल, टिहरी गढ़वाल: कल 13.08.2026 को इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, पौखाल में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, सेमंडीधार के अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश लाल शाह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

श्रीदिनेशलालशाहनेमहाविद्यालयकीशैक्षणिकएवंअन्यसुविधाओंकीजानकारीलीऔरमहाविद्यालयकीव्यवस्थाओंकीसराहनाकी

इस अवसर पर श्री दिनेश लाल शाह ने कहा कि डुंग-मंदार जैसे दूरस्थ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को राजकीय महाविद्यालय पौखाल में उच्च शिक्षा का सुलभ अवसर मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराकर उन्हें अपने भविष्य के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

इस दौरान उपस्थित समाजसेवी श्री दर्शन सिंह रमोला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। घर और विद्यालय के बीच अच्छा समन्वय होने से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और पढ़ाई के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. सी. ममगाईं ने अवगत कराया कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय में वाई-फाई इंटरनेट, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, शिक्षण कक्ष, सभागार सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

श्री दिनेश लाल शाह एवं समाजसेवी श्री दर्शन सिंह रमोला ने महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कर महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शिक्षण कक्षों, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, अतिथि गृह और सभागार सहित विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता और शैक्षणिक वातावरण की सराहना की।

महाविद्यालय के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए श्री दिनेश लाल शाह एवं श्री दर्शन सिंह रमोला ने अपने विद्यालय के विद्यार्थियों का बी.ए. प्रथम सेमेस्टर में महाविद्यालय में प्रवेश कराया। यह क्षेत्र के अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच महाविद्यालय के प्रति बढ़ते विश्वास तथा उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अंधरुति शाह, प्राध्यापक डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ. बबीत बिहान, डॉ. पुष्पा झाबा, डॉ. अरविन्द नारायण, डॉ. गोविंद कुमार, डॉ. सर्वेश कुमार, योग प्रशिक्षक श्री प्रकाश चन्द्र, कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author