डीपी उनियाल, गजा/टिहरी: जनपद टिहरी के कोटी कालोनी मे आयोजित एक्रो फेस्टिवल एवं नेशनल (SIV) चैंपियनशिप के समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
टिहरी वाटर स्पोर्ट्स एवं एक्रो स्पोर्ट्स के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान बना रही है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन मे देश विदेश से आए 11 देशों के 25 पायलटों तथा विभिन्न राज्यों से आए 57 खिलाडियों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड अब अंतर्राष्ट्रीय साहसिक पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।
मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से प्रदेश की वैश्विक पहचान सशक्त होगी साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार एवं पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलती है।
इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, सहित कई अन्य गणमान्य जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


More Stories
जेएनवी पौखाल में एआई व जेईई मार्गदर्शन सत्र का हुआ आयोजन
हरिद्वार: अलग- अलग थानों की कार्यवाही में कुल 48 ढोंगी बाबा हिरासत में
हरिद्वार: पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर राशन डीलर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज