कोटा, 14 अगस्त 2026। राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में आज स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजित हुए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार, महाविद्यालय के एनसीसी आर्मी विंग द्वारा कैडेट्स के लिए ‘यक्ष्मा (टीबी) उन्मूलन’ के प्रति जागरूकता लाने हेतु एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक परिचर्चा का आयोजन किया गया।
इस परिचर्चा में एम.बी.एस. (MBS) अस्पताल के जिला निक्षय अधिकारी डॉ. सत्यनारायण मीणा ने मुख्य वक्ता के रूप में कैडेट्स को संबोधित किया। डॉ. मीणा ने क्षय रोग (टीबी) के प्रारंभिक लक्षण, इसकी सही पहचान, परीक्षण प्रक्रियाओं और इसके पूर्ण निदान के विषय में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने समाज को टीबी मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य में एनसीसी कैडेट्स और भामाशाहों की ‘निक्षय मित्र’ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका को भी गहराई से रेखांकित किया और कैडेट्स को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर की दिशा में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए, आज ही एनसीसी आर्मी विंग द्वारा 7 राज. गर्ल्स बटालियन, कोटा के विशेष सहयोग से महाविद्यालय परिसर में एक वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। इसके अंतर्गत परिसर के वातावरण को शुद्ध और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सीमा चौहान ने की तथा कार्यक्रम को राष्ट्रीय हित में समाज एवं छात्राओं के लिए उपयोगी बताया।
एनसीसी अधिकारी डॉ पारुल सिंह के अनुसार कार्यक्रम में कुल 112 एनसीसी कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों मोर्चों पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।


More Stories
रोटरी क्लब कनखल का तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने जमकर किया नृत्य और गायन
महाविद्यालय कोटाबाग- ए.बी.एस.एस-2026 साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के तीसरे दिन “A.I : वरदान या अभिशाप प्रतियोगिता” का आयोजन
महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत हुआ रैली का आयोजन