हरिद्वार : गुड़गांव में 28 अगस्त को ग्लैम गाइडेंस मिस/मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। जिसमें पूरे भारत से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
इस प्रीमियम ब्यूटी पेजेंट ग्लैम गाइडेंस मिस/मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 में उत्तराखंड के हरिद्वार की कवीशा वर्मा ने जीत हासिल की।

कविशा तत्कालीन मुख्यशिक्षाधिकारी डॉ.पुष्पारानी वर्मा की छोटी सुपुत्री हैं तथा हरिद्वार के डीपीएस रानीपुर की छात्रा रही हैं।
गुड़गांव में 28 अगस्त को ग्लैम गाइडेंस मिस/मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। जिसमें पूरे भारत से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
भारत के सभी फाइनलिस्ट ने अपनी-अपनी संस्कृति दिखाई और अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। ये सभी प्रतिभागी देश के लगभग सभी राज्यों से आए थे।
खिताब जीत कर लौटी कविशा वर्मा ने बताया कि सभी फाइनलिस्ट को प्रतियोगिता से पूर्व ग्लैम गाइडेंस द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें कैटवॉक, कोरियोग्राफी, इमेज कंसल्टिंग, चिंता प्रबंधन, शारीरिक फिटनेस और अन्य महत्वपूर्ण ग्रूमिंग और प्रशिक्षण सिखाया गया।
उन्होने बताया कि ग्लैम गाइडेंस मिस/मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता है जो अंतरराष्ट्रीय मानकों पर प्रतियोगियों का परीक्षण करती है तथा विजेताओं का चयन भी एक कठोर जूरी द्वारा किया जाता है।



More Stories
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान