अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के समीप स्थित शिवाजी नगर क्षेत्र की आबादी शनिवार की सुबह तेज धमाकों से दहल उठी। धमाके की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर निकल आए। यहां गली नंबर 18 ए में बने एक गौ आश्रम से धुआं उठ रहा था। जिसमें भीषण आग लगी हुई थी।
बताते हैं कि खाना बनाते समय यह हादसा हुआ। खाना बनाने वाले स्थान के पास भूसा पड़ा हुआ था, जिसमें आग लग गई और आग ने गैस के सिलेण्डर को अपनी चपेट में ले लिया, जिस कारण से सिलेण्डर में विस्फोट हो गया और आग फैल गई। भीषण आग से अंदर बंधे पांच गोवंश झुलस गए, जिसमें से एक की मौत हो गई।
आश्रम मलिक के द्वारा यहां मरीज और उनके तीमारदारों को ठहराया जाता है। करीब 12 लोग भीतर मौजूद थे। किसी तरह सभी ने भाग करके अपनी जान बचाई। एक साध्वी झुलस गई है।
फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां मौजूद कुछ लोगों की पुलिस की टीम से नोक-झोंक हुई। किसी तरह से आग पर काबू पा लिया गया।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एन०एस०एस० इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल में कृषि मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित
देहरादून: बागलकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव युवा शिव सेना मे आक्रोश, सौंपा ज्ञापन