हरिद्वार, 20 फरवरी। वैश्य बंधु समाज के संरक्षक डा.विशाल गर्ग ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
डा.विशाल गर्ग ने कहा कि निश्चित रूप से रेखा गुप्ता दिल्ली के विकास में भरपूर सहयोग देंगीे। उनके अनुभव का लाभ दिल्ली की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज भाजपा को हमेशा सहयोग करता चला आ रहा है। बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। दिल्ली में भी वैश्य समाज अच्छी खासी संख्या में है।
वैश्य समाज के लोग भाजपा के वोटर सपोर्टर माने जाते हैं। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि निश्चित रूप से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। रेखा गुप्ता महिलाओं के हितों में काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही वैश्य समाज दिल्ली की मुख्यमंत्री को धर्मनगरी में आमंत्रित करेगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता दिल्ली के विकास में ऐतिहासिक कदम उठाएंगी।


More Stories
हरिद्वार पुलिस का सराहनीय कार्य, ऑटो में बैग छूटने से परेशान यात्री को, रिक्शा तलाश कर लौटाया बैग
देहरादून: तंत्र-मंत्र और टोना-टोटके में 65 तोला सोने के आभूषण ठगने का सनसनीखेज मामला
कांग्रेस खुद की गलती, निर्वाचन आयोग और सरकार के गले में नहीं डाल सकती – अरविन्द सिसोदिया