हरिद्वार: पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष से सीए आशुतोष पांडेय ने कहा कि भारत की राजधानी दिल्ली में भी पूर्वांचल उत्थान संस्था की इकाई का गठन किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। ‌ गुरुवार को

दिल्ली से आए रामाश्रय राय से उनकी लंबी वार्ता हुई। वार्ता के दौरान दिल्ली में पूर्वांचल उत्थान संस्था की इकाई के गठन पर विचार मंथन किया गया। इसके उपरांत दिल्ली इकाई के गठन का निर्णय लिया गया। इस मौके पर
रामाश्रय राय ने कहा कि दिल्ली एनसीआर गाजियाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग निवास करते हैं। पूर्वांचल उत्थान संस्था की कार्यशैली से प्रभावित होकर सभी लोगों ने एकजुट होकर संस्था से जुड़ने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में उन्होंने प्रतिनिधि के तौर पर संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय से भेंटवार्ता कर सूझाव दिया है।

सीए आशुतोष पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल उत्थान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विचार विमर्श के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संस्था के महासचिव बीएन राय एवं कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, रामकिशोर मिश्रा, राजेश राय, रंजीता झा, काली प्रसाद साह, विष्णु देव ठेकेदार, विनोद साह रामसागर जायसवाल, डॉ नारायण पंडित, रामसागर यादव, अबधेश झा दिलीप कुमार झा, वरूण शुक्ला, रूप लाल यादव, संतोष पांडेय, संतोष झा, संतोष कुमार कामेश्वर यादव सहित अन्य सदस्यों से वार्ता के उपरांत दिल्ली सहित अन्य राज्यों में पूर्वांचल उत्थान संस्था की इकाई के गठन पर जोर दिया जायेगा।

उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्तर पर पूर्वांचल उत्थान संस्था का विस्तार करते हुए बिहार, बंगाल, झारखंड सहित अन्य राज्यों में रहने वाले पूर्वांचल समाज के लोगों को जोड़ कर राष्ट्रीय स्तर पर संस्था को खड़ा किये जाने की कार्रवाई जारी है।