- पीएम मोदी ने बिचौलियों के भ्रष्टाचार को किया समाप्त -राकेश जैन
- भाजपा स्टेशन मण्डल वार्ड 13 में हुई केन्द्रीय बजट पर चर्चा
कोटा 8 फरवरी । भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि केन्द्रीय बजट के घोषणा उपरांत, बजट को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर, मण्डल से लेकर वार्ड स्तर तक बजट चर्चा के क्रम में आज भाजपा स्टेशन मण्डल के नवीन वार्ड 13 में बजट पर चर्चा कार्यक्रम रखा गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि पिछली सरकारों मे दिल्ली से एक रूपया चल कर पहुंचते पहुंचते, 15 पैसा रह जाता था, 85 पैसा बिचौलिये खा जाते थे। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में दिल्ली से एक रूपया चलता है तो आमजन के बैंक खाते में पूरा एक रूपया ही पहुंचता है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करके दिखाया है, इसलिये मोदी जी को जनता चाहती है और जनता चुनती है।
जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार समाज के पिछडे, दूर दराज के गांव में रहने वाले, सडक किनारे छोटा मोटा व्यापार करने वाले, छोटे छोटे उद्योग व्यापार कारोबार करने वालों के लिये जमीनी स्तर पर काम कर रही है। बजट में वंचित, पिछडे, अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचे इस भावना को ध्यान में रखा गया है।
इस अवसर पर इस अवसर पर जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा, सोशल मीडिया कोटा संभाग प्रभारी अरविंद सिसोदिया, मण्डल प्रभारी जितेन्द्र चौधरी, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, मण्डल प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा, ऋषि अटवाल, आशिष दिवाकर, अख्तर खान, नरेन्द्र जादौन, राजू चण्डौलिया, दिपेन्द्र नरवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।


More Stories
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत
निर्जला एकादशी 25 जून को हरिद्वार आने से पहले, जानिए पुलिस का पूरा ट्रैफिक और पार्किंग प्लान
हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर संत समाज में उत्साह, सरकार की तैयारियों को मिल रही सराहना