ऋषिकेश: ऋषिकेश राजकीय अस्पताल में तैनात दंत सर्जन डॉ. ललित जैन की अस्पताल में ओपीडी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उस समय मौत हो गई, उस समय वह ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे।
आज सुबह एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश में तैनात डेंटल सर्जन डा. ललित जैन (उम्र 52 वर्ष) निवासी नरेंद्र नगर टिहरी गढवाल ऋषिकेश स्थित ऋषिकेश स्थित राजकीय चिकित्सालय की ओपीडी में बैठे थे कि तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिन्हें तुरंत उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया।
परंतु वहीं उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। डॉ. ललित जैन की मृत्यु का समाचार पाकर उनकी पत्नी ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय पहुंच गईं। उल्लेखनीय है कि उनकी पत्नी सुचेता जैन नरेंद्र नगर स्थित चिकित्सालय में महिला चिकित्सक के पद पर तैनात हैं।
डॉ. ललित जैन के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। दंत चिकित्सक की की मृत्यु से सभी चिकित्सकों और स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके चंदोला ने बताया कि दंत चिकित्सक की मत्यु के बाद इमरजेंसी की सेवा के अलावा अस्पताल में शोक अवकाश घोषित कर दिया गया है।



More Stories
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू