देहरादून-मसूरी विकास प्राधिकरण ने बिना नक्शा पास करवाए भरत मंदिर के मैदान में बनाई गई 21 दुकानों पर शनिवार को धवस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए सभी अवैध दुकानों को जमींदोज कर दिया है। इस दौरान पीएसी की एक प्लाटून व पुलिस मौके पर मौजूद थी।
धवस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान ऋषिकेश नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ऋषिकेश के गंगानगर स्थित श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान में बिना नक्शा पास कराए 21 दुकानों का निर्माण किया गया था।
दुकानों का नक्शा पास कराने के लिए प्राधिकरण ने बिल्डर को कई बार नोटिस देकर समय दिया। लेकिन बिल्डर ने नक्शा पास कराने को लेकर कोई भी प्रक्रिया तरीके से नहीं दी।
नोटिस पर नोटिस दिए जाने के बाद आखिर में पीठासीन अधिकारी ने दुकानों को ध्वस्त करने के आदेश पारित किये।
फिलहाल दो बुलडोजर दुकानों को ध्वस्त करने के लिए लगाए गए हैं। कुल 21 दुकानों को ध्वस्त किया जाना है। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस और एक प्लाटून पीएसी को मौके पर बुलाया गया है।
कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि फिलहाल दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कोई विरोध नहीं हुआ है। पुलिस और पीएसी मौके पर तैनात है।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन