हर्ष सैनी, हरिद्वार: हरिद्वार जिले से 11 सीटों से 11 युवा विधायकों का चयन हुआ है,जो अपनी मुख्य समस्या विधानसभा पटल पर रखेंगे और सत्र में अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाएंगे
देहरादून युवा विधानसभा का सत्र तीन दिन तक चलेगा,जिसमें उत्तराखंड की सभी सीटों से युवा विधायक प्रतिभाग करेंगे, खानपुर विधानसभा से अभिषेक सैनी अपने विधानसभा क्षेत्र खानपुर की स्थानीय समस्या को रखेंगे,अभिषेक सैनी पूर्व में भी गैरसैंण युवा विधानसभा सत्र में एक बार युवा विधायक चयनित हुए थे।


इस बार अभिषेक सैनी तीन दिवसीय सत्र में विधायक श्री उमेश कुमार जी का प्रतिनिधित्व करेंगे,इस बार के मुख्य मुद्दे उत्तराखंड में भू-कानून बिल,यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल एवं वन नेशन वन इलेक्शन पर होंगे, हालांकि अभी विधानसभा सत्र देहरादून में बहुत ही जोर शोर से चला था,अब 27,28 फरवरी व 1 मार्च तक तीन दिवसीय सत्र में युवाओं को बहस करने का मौका मिलेगा और वह जनहित की समस्याओं को सदन के पटल पर उठाकर उनका निराकरण कराएंगे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन