धनौरी, हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त उत्तराखंड के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चि.त्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर एंटी-ड्रग्स कमेटी की प्रभारी डॉ. प्रियंका मलिक ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान एंटी-ड्रग्स कमेटी के सदस्य डॉ. हरीश रावत ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नशा मुक्त उत्तराखंड के निर्माण की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अन्य लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर एंटी-ड्रग्स कमेटी की प्रभारी डॉ. प्रियंका मलिक सहित समिति के सदस्य डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. हरीश रावत, डॉ. विश्वजीत, डॉ. अंकित कोहली एवं डॉ. रोमा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक आचार्यों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त समाज के निर्माण, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।



More Stories
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की एन.सी.सी. आर्मी विंग ने मनाया ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’
कायस्थ महासभा द्वारा रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन, स्वास्थ्य जांच शिविर सहित होंगे कई आयोजन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित