हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में दिनांक 9 नवंबर, 2023 को सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति द्वारा 24वें उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कॉलेज में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक रंगोली को दीपों के साथ सजाया गया और अपनी आकर्षक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के सचिव श्री आदेश कुमार जी के कर कमलों के द्वारा हुआ।

इस अवसर पर आदरणीय सचिव जी ने छात्र और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिता द्वारा छात्र-छात्राओं में सृजनात्मक कौशल का विकास होता है और उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने सुअवसर प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के कला को बढ़ावा देने हेतु भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन होता रहेगा।

प्रतियोगिता में निर्मित विभिन्न दीपयुक्त रंगोली का निरीक्षण आदरणीय सचिव जी, कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. अलका सैनी, श्री सरित के द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में पाँच अलग-अलग समूहों ने प्रतिभाग किया जिसमें सतपुड़ा समूह (कोमल, तन्नू, हिमानी, मेधा) को प्रथम पुरस्कार, त्रिशूल समूह (शिवानी, अंशिका, सुमन, रिया) को द्वितीय पुरस्कार और शिवालिक समूह (दीपक, सोनम, दीपा, साक्षी) को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रुचि शर्मा के साथ-साथ डॉ. करिश्मा तोमर, डॉ. रोमा, डॉ. पुष्पा फर्सवान, डॉ. कल्पना भट्ट, डॉ. प्रियंका मलिक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर कॉलेज के समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।