धनौरी पी.जी कॉलेज, धनौरी की बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा वंशिका गोस्वामी ने पाँचवी उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 में महिला वर्ग की कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता।
वंशिका ने कुश्ती की शुरुआत 12 वर्ष की आयु से प्रारंभ की। पिता श्री सुभाष गिरी के अधूरे स्वप्न को पूरा करने के लिए इन्होंने इस खेल का चयन किया।
पूर्व में भी 62 किलो भार वर्ग में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में इन्होंने पाँचवी रैंक हासिल की तथा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
वंशिका ने अपनी ट्रेनिंग हनुमान अखाड़ा, रुड़की से ली है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच एवं पिता सहित धनौरी पी.जी. महाविद्यालय के आदरणीय सचिव महोदय श्री आदेश कुमार,प्राचार्य महोदय प्रोफेसर विजय कुमार तथा समस्त सहायक आचार्यगणों को दिया।
महाविद्यालय के सचिव महोदय एवं प्राचार्य महोदय ने वंशिका को अग्रिम भविष्य के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है।


More Stories
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला के चौथे दिन एम. एस.ऑफिस के गुर सिखाए
संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर द्वारा महिला कलाकार सर्वे कार्यक्रम सम्पन्न
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व में किया शैक्षणिक भ्रमण