धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी जनपद हरिद्वार के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा कल 8 अप्रैल, 2025 को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) विजय कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से इतर प्रयोगात्मक ज्ञान प्रदान करना था, जिससे वे रसायन विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण संस्थानों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकें। इस भ्रमण के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने आईआईटी आईआईसी, रुड़की का भ्रमण किया।
इंडियन इंस्ट्रूमेंट सेंटर में विद्यार्थियों ने एनएमआर, एफई-एसईम, टेम, यूवी-विज़िबल, ईपीआर, एक्सआरडी आदि इंस्ट्रूमेंट्स का गहन अध्ययन किया। शैक्षणिक भ्रमण की संयोजिकाओं, डॉ. अनुपमा और श्रीमती अंजली सैनी ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुसंधान के प्रति रुचि भी जागृत करते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों ने भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं और प्रायोगिक शिक्षा को नज़दीक से समझने का अवसर मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने इस भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को अपने विषय से जुड़ी विविध जानकारियाँ मिलती हैं, जिससे उनकी शैक्षणिक समझ और गहरी होती है।
उन्होंने संयोजिकाओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ निरंतर चलाए जाने की बात कही। इस भ्रमण के दौरान, छात्रों ने विभिन्न प्रयोगशालाओं का दौरा किया और विशेषज्ञों से बातचीत की, जिससे उन्हें अपने विषय में नई जानकारियाँ मिलीं।
इस भ्रमण के आयोजन से छात्रों को अपने विषय से जुड़ी विविध जानकारियाँ मिलीं और उनकी शैक्षणिक समझ और गहरी हुई। इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों को अपने विषय में नई जानकारियाँ मिलती हैं और उनकी शैक्षणिक समझ और गहरी होती है।