धनौरी, हरिद्वार। धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी द्वारा आउटरीच एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत आर्य इंटर कॉलेज, बहादराबाद एवं बाबू आसाराम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डाडा जलालपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आर्य इंटर कॉलेज में डॉ. राखी बालियान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. हरीश रावत एवं डॉ. राखी बालियान ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020), उच्च शिक्षा के अवसरों, प्रवेश प्रक्रिया एवं विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देते हुए उचित विषय एवं करियर चयन के लिए प्रेरित किया। वहीं, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बाबू आसाराम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डाडा जलालपुर में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव तथा हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. गौरव कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों, ईमानदारी, सदाचार एवं अनुशासन के महत्व से अवगत कराया तथा नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने धनौरी पी.जी. कॉलेज की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं नैतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
महाविद्यालय का यह प्रयास विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर मार्गदर्शन एवं सामाजिक नैतिकता के प्रति जागरूक कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल है।



More Stories
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन एवं आपदा रोधी पर्यटन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
स्थाई प्रकृति के कराए जाएं कुंभ निर्माण कार्य-डा.विशाल गर्ग
कोटद्वार के डैफोडिल्स स्कूल के छात्रों ने हरियाणा में बढ़ाया उत्तराखंड का मान, राष्ट्रीय एकता शिविर में किया प्रतिनिधित्व