धर्मानंद उनियाल पीजी कॉलेज नरेंद्रनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने छात्र संघ चुनाव में नगर मंत्री सूरज रावत ने अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा की अध्यक्ष पद पर तेजस तड़ियाल,उपाध्यक्ष पद पर मोनिका, महासचिव पद पर विकास नेगी, सह सचिव पद पर आयुष नेगी,कोषाध्यक्ष पद पर गायत्री, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि जय शर्मा को घोषित किए।
विभाग संगठन मंत्री प्रशांत ने बताया कि जिस प्रकार से पिछले वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का परचम लहराया उसी प्रकार दोगुनी मेहनत से इस वर्ष भी राष्ट्रवादी संगठन अभाविप का परचम पूरे पैनल के साथ लहराएगा ।
सुमित रावत ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, जिला संगठन मंत्री मनीष राय,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित रावत, छात्र महासंघ सह सचिव प्रिंस पुहाल, अध्यक्ष अंकुश सिंह, छात्र संघ उपाध्यक्ष शंकर रावत, नगर छात्रा प्रमुख राखी चक्रवती, रिशु चौहान, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में गढ़ भोज दिवस का आयोजन
महाविद्यालय नानकमत्ता में गाँधी दर्शन एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के संदर्भ में जागरूकता एवं परामर्श कार्यशाला आयोजित
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह