डीपी उनियाल,गजा/ टिहरी: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के धार अकरिया पट्टी के पयाल गांव निवासी गुलदार द्वारा बकरी व कुत्ते को निवाला बनाने के कारण चिंतित हैं।
ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती फ्योंला देवी ने अबगत कराया कि ग्राम पयाल गांव मे तीन दिन पहले दो बकरियों को तथा कल शाम को राकेश के कुत्ते को निवाला बनाया है।कहा कि बच्चों के स्कूल आने जाने मे परेशानी हो रही है हालांकि अभिभावक सतर्क हो कर समूहों में जा रहे हैं लेकिन बार बार गुलदार दिखाई देने व बकरी व कुत्ते को मार देने से लोग दहशत में हैं।
प्रधान श्रीमती फ्योंला देवी ने गजा अनुभाग के बन विभाग कर्मचारियों से फाॅक्स लाइटें लगाने की मांग की है वहीं बन विभाग के बन दरोगा बिरेंद्र विष्ट व बन बीट अधिकारी बलवीर पंवार ने लोगों से अपील की है कि पालतु पशुओं का चुगान भी समूहों में व स्कूल जाने वाले बच्चों को अकेले नहीं भेजें।
बताया कि क्षेत्र में सघन गश्त की जायेगी तथा ट्रैप कैमरों से निगरानी की जायेगी। ग्रामीण रात के समय घरों के बाहर की लाइटें भी खुली रखें, टार्च व डंडा भी हाथ मे रखें।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण