डीपी उनियाल: नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र में क्वीली पट्टी के पोखरी बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जन संघ के संस्थापक एवं शिक्षाविद् प्रखर राजनीतिज्ञ डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।
भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पोखरी बूथ नंबर 128 में डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्ध जन व जनप्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा बंदे मातरम व भारत माता जय के नारों के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारे लगाए । अपने संबोधन में वरिष्ठ भाजपा नेता चतर सिंह ने स्वर्गीय मुखर्जी के योगदान पर जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनका नाम हमेशा याद किया जाता रहेगा अब केन्द्र तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का दायित्व हमारा है ।
भा ज पा 2023-2034 के लिए स्थानीय निकाय एवं लोक सभा चुनाव के लिए वृहद स्तर पर रणनीति के साथ तैयार है इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जोत सिंह असवाल मदन लाल विजल्वाण प्रेम सिंह सजवाण प्रदीप चौहान राजेन्द्र असवाल विनोद सिंह रावत जगदम्बा प्रसाद हर्षमणी श्रीमती भारती सजवाण जिताल सिंह गुसाईं सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स