सुबोध उनियाल नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत गजा में पुलिस चौकी का उद्घाटन करते हुए उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आज समय बदल रहा है और साइबर क्राइम रोकने व नशामुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए पुलिस व्यवस्था के अंतर्गत थानों व चौकियों का होना जरूरी है।
पुलिस के पास नेटवर्क की सुविधाएं होने से अपराधियों तक पहुंचना आसान हो जाता है, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि गजा नगर पंचायत आगे नगरपालिका के रूप में विकसित होगी तथा विकास कार्यों में यह पुलिस चौकी भी जरूरी है।
उद्घाटन अवसर पर जनपद टिहरी के पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अपराध मुक्त समाज बनने में सभी की भूमिका अहम है तथा मित्र पुलिस हमेशा जन हित में सहयोगी है, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती ने कहा कि पुलिस चौकी शुभारंभ होने से सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।
उन्होने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों के लिए प्रयासरत हैं।
सभा को राजेन्द्र सिंह भंडारी प्रमुख फकोट ,बीर सिंह रावत अध्यक्ष मंडी समिति नरेन्द्र नगर, श्रीमती शिवानी विष्ट प्रमुख चम्बा, विजेन्द्र दत्त डोभाल अपर पुलिस अधीक्षक, राजेन्द्र सिंह खाती, गजेन्द्र सिंह खाती, अरविंद उनियाल,रतन सिंह रावत,ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर रविन्द्र चमोली पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र नगर, नदीम अतहर प्रभारी निरीक्षक ,दीपक सिंह रावत प्रभारी जाजल, नवीन नौटियाल रिपोर्टिंग पुलिस चौकी गजा, धनसिंह सजवाण, राजेश गैरोला, जोत सिंह असवाल,सुंदर रुडोला, ओमप्रकाश रुडोला, श्रीमति प्रियंका चौहान,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन