शीर्ष भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 40 साल के इतिहास में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है।
टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज ने रविवार को हुए फाइनल में 88.17 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ विश्व चैंपियन का ताज अपने सिर सजाया। पाकिस्तान के अरशद नदीम 87.82 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि चेक गणराज्य के जाकुब वाडलेच ने 86.67 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर कांस्य पदक हासिल किया।
नीरज के हमवतन किशोर जेना (84.77 मीटर) ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। डीपी मनू 84.14 मीटर की थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।
यह एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और ओलंपिक में स्वर्ण जीत चुके नीरज पेरिस ओलंपिक 2024 के लिये भी क्वालीफाई कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल यूजीन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता था।
नीरज के अलावा अंजू बॉबी जॉर्ज (महिला लंबी कूद, 2003) विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिये पदक जीतने वाली एकमात्र एथलीट हैं।


More Stories
कोटा: भगवान श्री नर्मदेश्वर जी की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित