August 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

नैनीताल: महाविद्यालय कोटाबाग में ए.बी.एस.एस. साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन “संवाद प्रतियोगिता” आयोजित

राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग,जनपद नैनीताल में आज दिनांक-12 अगस्त 2026 को “अखिल भारतीय शिक्षा समागम” (ए.बी.एस.एस.)-2026 साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन महाविद्यालय के सभागार में “संवाद प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) कमरुद्दीन के उद्बोधन एवं अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। डॉ.आलोक पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के द्वारा छात्र/छात्राओं के विचारों का आने वाले भविष्य निर्माण में क्या योगदान किया जा सकता है? इसके लिए किए जाते हैं।

कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर संत कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम आगामी एक सप्ताह तक चलेगा साथ ही प्रतिदिन आयोजित होने वाले नए-नए कार्यकक्रमों में आज प्रथम दिन जिस विषय पर छात्र/छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है वह “2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर संवाद किया।

स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराते हुए अलग-अलग शीर्षकों पर आधारित अपने वक्तव्यों के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में डॉ. निशा नारंग, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. आलोक पांडे एवं तनुजा के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। माँविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश के. त्रिपाठी ने बताया कि आज ये जो संवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

प्रतियोगिता की इसी कड़ी में कल दिनांक-13 अगस्त 2026 को महाविद्यालय के सभागार कक्ष में 11:00 बजे से स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

अतः उसमें प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र/छात्राएं 12 अगस्त को शाम 5:00 बजे तक अपने नाम और काव्य रचनाओं का शीर्षक हिंदी विभाग में दर्ज करा सकते हैं।

About The Author