डी पी उनियाल गजा: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के घंटाकर्ण मंदिर गजा मे गोल्यूजी संदेश यात्रा का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।
अपनी धरोहर न्यास संस्था की ओर से आयोजित इस यात्रा का गजा पहुंचते ही भारी संख्या में लोगों ने न्याय के देवता गोल्यूजी महाराज से आशीर्वाद लिया, मंदिर मे पहुंचकर पूजा अर्चना की गई।
आशीर्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही,धरोहर न्यास संस्था के यात्रा संयोजक विजय भटट् व पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखी राम जोशी ने बताया कि कुमाऊँ मण्डल से आरम्भ हुई इस न्यास यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया है।

बताते चलें कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गोल्यूजी देवता को भैरव (शिव) का अवतार माना गया है तथा देवता को न्याय का रक्षक माना गया है,देवता के प्रति लोगों की गहरी आस्था है।
मान्यता है कि गोलू देवता मे पूजा अर्चना के साथ घंटी चढाई जाती है तथा पत्र लिखकर न्याय मांगा जाता है जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है,गोल्यूजी देवता मंदिर मे सालभर भक्तों का तांता लगा रहता है।
अपनी धरोहर संदेश यात्रा का स्वागत करने मे गजा नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती, सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह खाती,समाजसेवी डी पी उनियाल,व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान,मान सिंह चौहान,दयाल सिंह सजवाण,गजेंद्र सिंह चौहान,कुंवर सिंह चौहान,जोत सिंह चौहान, आनंद सिंह खाती,रघुबीर सिंह खाती,राजेन्द्र सिंह राणा, विलेन्दर सिंह, चतर सिंह रावत, मकान सिंह सहित दर्जनों महिला,पुरुष शामिल रहे।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन