- पंच परिवर्तन के माध्यम से क्रांतिकारियों के सपने पूरे होंगे : श्रीकांत
देवेंद्र सक्सेना,कोटा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चित्तौड़ प्रांत द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग (तरुण व्यवसायी एवं विशेष वर्ग) का प्रकट समारोह शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद विद्यालय, महावीर नगर तृतीय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के राजस्थान क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख श्रीकांत ने कहा कि संघ के पंच परिवर्तन अभियान—कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य एवं सामाजिक समरसता—के माध्यम से क्रांतिकारियों के सपनों को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संघ पिछले 100 वर्षों से हिंदू समाज को संगठित करने और राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है। समाज परिवर्तन के लिए प्रत्येक परिवार से राष्ट्रकार्य में सक्रिय सहभागिता तथा बच्चों को नियमित शाखाओं में भेजने का आह्वान किया।
समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्या कोटा ब्लड बैंक सोसायटी श्रीमती मधु कासलीवाल ने कहा कि संघ अनुशासन, संगठन और सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है तथा स्वयंसेवकों के सेवा कार्य प्रेरणादायी हैं।
वर्ग प्रतिवेदन में बताया गया कि 22 मई से प्रारंभ हुए 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में चित्तौड़ प्रांत के विभिन्न जिलों से आए 147 शिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिक्षार्थियों ने शारीरिक, बौद्धिक एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रसेवा, अनुशासन और स्वावलंबन का प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम में संघ के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले में फंसे दो आईएएस अधिकारियों को नही मिली राहत, निलंबन छह माह और बढ़ा
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कोटा: विश्व पर्यावरण दिवस पर तरु पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न