संजीव शर्मा ,एनटीन्यूज़: उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून (UCOST) द्वारा छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास हेतु दिनाँक 7 दिसंबर 2021 को शैक्षणिक भ्रमण प्रायोजित किया गया, जिसमें पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश के विज्ञान संकाय के स्नातकोत्तर स्तर के लगभग 38 छात्र छात्राओं एवं 2 संकाय सदस्यों द्वारा आंचलिक विज्ञान केंद्र, विज्ञान धाम, झाझरा, देहरादून एवं ओएनजीसी देहरादून का भ्रमण किया गया।

विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो० गुलशन कुमार ढींगरा ने बताया कि आंचलिक विज्ञान केंद्र, विज्ञान धाम में छात्र छात्राओं ने बायो-डाइवर्सिटी पार्क देखा, जिसमें उन्होंने पृथ्वी विलुप्त हो रही जीव जंतुओं व अनेको वनस्पतियों की प्रजातियों को देखा। इसके बाद छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर बनी 3D चल-चरित्र को देखा व 3D तकनीकी के बारे मे भी जाना, उसके बाद छात्रों ने हिमालयन गैलरी में हिमालय की उत्पत्ति एवं पृथ्वी की उत्त्पत्ति के बारे में जाना, उसके बाद टेक्नोलॉजी पार्क में छात्रों ने विज्ञान के क्षेत्र में हो रही नवीनतम तकनीकियों के बारे में जाना।

इसके बाद यूकॉस्ट विज्ञान धाम के वैज्ञानिक डॉ कैलाश भारद्वाज ने छात्रों को विज्ञान धाम के बारे में बारीकी से विस्तृत जानकारी दी।

इसके बाद छात्रों ने देहरादून के ONGC (तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग) का भर्मण किया, जिसमे श्री वी पी सिंह ने छात्रों को ONGC के म्यूजियम का भर्मण कराया, उन्होंने छात्रों को तेल व गैस रिफाइनरी की विभिन्न विधियों के बारे में व ONGC के इतिहास के बारे में बताया, उन्होंने बताया कि भारत मे बनने वाला तेल अन्य देशों के मुकाबले अधिक अच्छा होता है।
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीपी ध्यानी ने कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण छात्रों के व्यक्तिगत विकास हेतु आवश्यक है तथा कक्षा से बाहरी परिवेश को जानना भी छात्रों के लिए आवश्यक है। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग व प्रो ढींगरा की टीम इस प्रकार की गतिविधियों का सदैव आयोजन करता रहा है, इसके लिए MLT व विज्ञान विभाग बधाई के पात्र हैं, मैं आशा करता हूँ कि आगे भी इसी प्रकार की अनेकों उपलब्धि से विश्वविद्यालय को गौरान्वित होगा।
पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन परिसर ऋषिकेश के प्रभारी प्राचार्य प्रो० महावीर सिंह रावत ने कहा कि महामारी के कारण सभी छात्र घरो में थे व ऑनलाइन माध्यम से गतिविधियों में शामिल थे, इस प्रकार के भ्रमण से छात्रों में एक नयापन व ऊर्जा का संचार होगा।
इस भ्रमण के बाद सभी छात्र उत्साहित दिखे।
इस भ्रमण में विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष व MLT के समन्वयक प्रो जी के ढींगरा ने प्रातः 8 बजे सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी व विश्वविद्यालय परिसर से बस को रवाना किया।  यह भ्रमण में MLT विभाग की प्राध्यापिका सफ़िया हसन व प्राध्यापक अर्जुन पालिवाल के नेतृत्व में हुआ।