नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी(NIA) की मुंबई ब्रांच को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है।
एनआईए ने ये डिटेल अब दूसरी एजेंसियों को भेजी है। मेल में लिखा है कि प्रधानमंत्री पर 20 किलोग्राम आरडीएक्स से हमला करने की योजना है।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां और अधिक जानकारी जुटा रही हैं। ताकि इस बात का पता चल सके कि पीएम मोदी की हत्या की साजिश को लेकर जो ई-मेल भेजा गया है, उसका स्रोत क्या है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकी संगठनों ने अपने नापाक मकसद को पूरा करने के लिए 20 स्लीपर सेल का गठन भी किया है।
ई-मेल में आतंकियों से संपर्क का दावा किया गया है। इसमें ये भी कहा गया कि आरडीएक्स का इंतजाम आसानी से हो चुका है और 20 किलोग्राम आरडीएक्स की व्यवस्था हुई है। ई-मेल एनआईए की मुंबई ब्रांच को मिला था, जिसके बाद अन्य संबंधित संस्थाओं को भी इसकी जानकारी दी गई।
मेल में दो करोड़ लोगों को मारने की बात भी कही गई है। मेल में कितनी सच्चाई और इसे कहां से और किसने भेजा है, एजेंसियां इन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश में जुटी हैं।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन