पौखाल (टिहरी गढ़वाल): पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल टिहरी गढ़वाल में आज छात्राओं के लिए आयुर्वेद से संबंधित कैरियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. गीतिका आर्य, चिकित्सक, राजकीय आयुर्वेदिक हॉस्पिटल पौखाल, टिहरी गढ़वाल रहीं।
डॉ. गीतिका आर्य ने छात्राओं को आयुर्वेद के महत्व एवं इसकी प्राचीन वैज्ञानिक पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बीएएमएस (BAMS), पंचकर्म विशेषज्ञ, आयुर्वेदिक अनुसंधान, शिक्षण, औषधि निर्माण, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा जैसे अनेक कैरियर विकल्प उपलब्ध हैं। उन्होंने छात्राओं को आयुर्वेदिक क्षेत्र में प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।
सत्र के दौरान छात्राओं ने आयुर्वेद से जुड़े विभिन्न विषयों पर जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. आर्य ने सरल एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया। इस संवादात्मक सत्र से छात्राओं में आयुर्वेद के प्रति विशेष रुचि एवं उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में सुश्री ज्योति, श्रीमती पूनम शर्मा एवं सुश्री पल्लवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार ने इस तरह के मार्गदर्शन सत्रों को छात्राओं के भविष्य निर्माण हेतु अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ आधुनिक कैरियर विकल्पों से अवगत कराना रहा।


More Stories
पौखाल: “पाई डे” के उपलक्ष्य में स्वयंसेवियों द्वारा बंद पड़ी नालियों की सफाई के साथ ही बौद्धिक सत्रों का हुआ आयोजन
गजा: उत्तराखण्ड क्रांति दल ने दिया धरना, तहसीलदार गजा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
हरिद्वार: उत्तराखंड संस्कृत विवि में कल होगा सेमिनार एवं संस्कृति कवि सम्मेलन का आयोजन