- श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश व पैनेसिया हॉस्पिटल, ऋषिकेश के मध्य हुआ एम०ओ०यू० हस्ताक्षर
- छात्रहित में एक कदम
पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा पैनेसिया हॉस्पिटल (मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर) ऋषिकेश के साथ एक समझौता (MOU) हस्ताक्षर हुआ।
इस समझौते के तहत MLT के छात्र दैनिक सैद्धांतिक कक्षाओं के साथ साथ अस्पताल में अपने विषय संबंधित कार्य का शिक्षण/प्रशिक्षण (Hospital Posting) प्राप्त करेंगे। इससे छात्रों की कार्यकुशलता में निखार आएगा व नया सीखने को मिलेगा।
विवि परिसर ऋषिकश के प्राचार्य प्रो गुलशन कुमार ढींगरा ने पैनेसिया हॉस्पिटल के प्रबंधक निदेशक/मुखिया श्री रणवीर सिंह चौहान, विक्रम सिंह रावत व शुभम चंदेल का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि पैनेसिया हॉस्पिटल का यह भाव विश्वविद्यालय परिवार कभी नहीं भुला पायेगा, इस कदम से छात्रों को पढ़ाई के दौरान अस्पताल पोस्टिंग मिलेगी जिससे उन्हें प्रोफेशनल अनुभव होगा।
अस्पताल के प्रबंधक निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि हमारा अस्पताल सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है, इस MOU छात्रों को लाभ होगा,
पैनेसिया अस्पताल के निदेशक विक्रम सिंह रावत व शुभम चंदेल ने कहा की हमरा अस्पताल छात्रों की उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रयास करेगा।
पैनेसिया हॉस्पिटल के डॉ वी के अग्रहरी ने अस्पताल की उपलब्धियों को बताया व छात्रों को अनुशासित हो कर प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा।
इस दौरान विश्वविद्यालय व पैनेसिया अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन