अन्तरर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पैरा ओलम्पिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने विश्वविद्यालय परिसर के साथ मिलकर विकास कार्यो में सहभागिता का संकल्प लिया।
विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में अन्तरर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पैरा ओलम्पिक खिलाड़ी नीरजा गोयल का विश्वविद्यालय परिसर में आगमन हुआ जिसके उपरान्त प्राचार्य प्रो0 गुलशन कुमार ढ़ीगरा एवं क्रीडा विभागाध्यक्ष श्री पुष्कर गौड़ के द्वारा मुलाकात कर स्वागत किया गया।
नीरजा देव भूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक कु0 नीरजा गोयल जी द्वारा परिसर के छात्र/छात्राओं तथा दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन के इंडोर स्टेडियम की सुविधा हेतु उत्तराखण्ड खेल मंत्रालय के सहयोग से विकसित करने हेतु भविष्य में प्रस्ताव लाने का विचार रखा गया।
जिस हेतु प्रो0 ढ़ीगरा जी द्वारा कुलपति महोदय प्रो0 पी0पी0 ध्यानी जी को दूरभाष पर अवगत कराया गया। जिसके उपरान्त कुलपति महोदय द्वारा उक्त कार्य के सम्पादन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने एवं सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया गया।
इसके उपरान्त ट्रस्ट की संस्थापक द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2022 को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम में नीरजा देव भूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से सहयोग प्रदान करने का संकल्प प्रकट किया गया तथा परिसर द्वारा इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा0 ए0पी0 दुबे को ट्रस्ट के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर डीन कला संकाय प्रो0 डी0सी0 गोस्वामी, डा0 वी0के0 गुप्ता, एन0एस0एस0 प्रभारी डा0 अशोक कुमार मैंदोला, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती शकुन्तला शर्मा एवं सुरेन्द्र नौड़ियाल आदि उपस्थित थे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन