4 अगस्त 2022 : पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश में शांति प्रपन्न राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश द्वारा एक दिवसीय कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
टीकाकरण शिविर का शुभारंभ मा कुलपति डॉ पी पी ध्यानी, कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो एम एस रावत, विश्वविद्यालय परिसर के प्राचार्य प्रो गुलशन कुमार ढींगरा द्वारा किया गया।
कुलपति डॉ ध्यानी ने कहा कि कोविड महामारी में टीकाकरण का बहुत अहम भूमिका रही, जिससे कोविड संक्रमण की दर को नियंत्रित किया गया, भारत में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान के फलस्वरूप ही आज सभी सुकून से रह रहे है।
विवि परिसर के प्राचार्य प्रो जी के ढींगरा ने बताया कि इस शिविर में 350 से अधिक विवि अधिकारी, कर्मचारि व छात्र छात्रायें लाभान्वित हुए।
कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट ने राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर एस राणा व उनकी टीकाकरण टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान विवि परिसर के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन