February 25, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

पूर्व मेयर पति अशोक शर्मा के नगर निगम में किए घोटालों की हो जांच: सुनील अग्रवाल

Img 20240811 Wa0038

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी कनखल मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस के खिलाफ दक्ष मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया और वहां पर गंगाजल से ब्राह्मणों के मंत्रोचार के साथ शुद्धिकरण अभियान चलाया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कनखल स्थित दक्ष मंदिर के बाहर एकत्रित हुए।

इस अवसर पर हरिद्वार नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहाकि तीर्थ नगरी हरिद्वार में कांग्रेस जहां-जहां भी जिस स्थान पर भी कॉरिडोर के नाम पर झूठ बोलने का काम कर रही है और हरिद्वार जैसी पावन धरती को अपवित्र कर जनता को भ्रमित करने का घृणित प्रयास कर रही है, अगले ही दिन उसी स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण अभियान चला रहे हैं और सच्चाई जनता के सामने ला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व मेयर पति अशोक शर्मा के द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए जिओ कंपनी भूमिगत केबिल घोटाला, फूल फरोशी घोटाला, होर्डिंग टेंडर घोटाला, उषा ब्रैको रोपवे लीज घोटाला आदि की जांच की जाए।

भाजपा के प्रदेश सह संयोजक धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ पंडित नितिन शुक्ला ने कहाकि कॉरिडोर को लेकर हरिद्वार कांग्रेस के स्थानीय नेता दो गुटों में बटे हुए हैं और आपस में ही वर्चस्व की लड़ाई और महापौर पद का टिकट पाने की होड़ में हरिद्वार की जनता से झूठ बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब सरकार और प्रशासन द्वारा कोरीडोर पर अभी तक किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन या नोटिस आदि जारी ही नहीं हुए हैं तो कांग्रेस किस आधार पर हरिद्वार के व्यापारियों को भ्रमित करने का कार्य कर रही है आज कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है।

भाजपा के कनखल मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा की कांग्रेस और उनके नेताओं ने 60 साल सत्ता में रहते हुए भी हरिद्वार के विकास के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और इस अभियान के संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि इसी प्रकार कांग्रेस की झूठ बोलने की नीतियों का पर्दाफाश होता रहेगा।

आज के प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, अजय कुमार अखिलेश पंवार, राघव गुप्ता, धीर सिंह, कपिल वालियान, सर्वेश भूपेन्द्र कुमार, अमित प्रजापति, संजीव त्यागी, अनिमेष शर्मा, राजेश कश्यप, तरुण सिंह आदि उपस्थित रहे।

About The Author