July 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

पूर्व विधायक स्व० अम्बरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

हरिद्वार, 21 जुलाई: पूर्व विधायक स्वर्गीय अम्बरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर अम्बरीश कुमार विचार मंच की ओर से श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अंबरीश कुमार ने हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाया और उनके सिद्धांत आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और जीवनभर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष किया। संजय पालीवाल और वरिष्ठ नेता पुरूषोत्तम शर्मा ने कहा कि उनकी सादगी, सहजता और कार्यशैली उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती थी।

जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और वरूण बालियान ने कहा कि अंबरीश कुमार लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी थे। डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास की राजनीति की।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश महासचिव अवधेश पंत ने कहा कि उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

संतोष चौहान ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं ओपी चौहान और महेश प्रताप राणा ने कहा कि अंबरीश कुमार का जीवन सामाजिक सरोकारों और जनसंघर्षों का प्रतीक था, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अमन गर्ग ने किया।

कार्यक्रम में महंत जगजीत सिंह शास्त्री,इसरार सलमानी, सोम प्रकाश गुप्ता, प्रियवंदा ,श्री गोपाल नारसन, इरफान अंसारी,योगी रजनीश कुमार, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव,तरूण व्यास,पार्षद सोहित सेठी, पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद नोमान अंसारी, सुनील कुमार सिंह, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष कपिल, मधुकांत गिरी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी ने अंबरीश कुमार के बताए मार्ग पर चलने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

About The Author