हरिद्वार: यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर बाहर करने वाला आरोपी खालिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हरिद्वार से देहरादून लेकर रवाना हो गई है।
यूकेएसएसएससी की परीक्षा के प्रश्नपत्र के तीन पन्ने बाहर भेजने के मामले में पुलिस ने साबिया के बाद अब मुख्य आरोपी और अभ्यर्थी खालिद को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बहन साबिया को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था।
खालिद को पुलिस हरिद्वार से देहरादून के लिए रवाना हो गई है। खालिद तीन दिन से फरार चल रहा था। पुलिस को खालिद के लक्सर क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि खालिद को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया है। पूछाताछ जारी है। प्रथम दृष्टया की पूछताछ में पेपर लीक जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। ये मामला किसी पेपर लीक और गिरोह से नहीं जुड़ा नहीं है। सिर्फ पेपर चिटिंग का मामला प्रतीत हो रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है खालिद से पूछताछ के बाद ही पूरे प्रकरण का खुलासा हो सकेगा। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि खालिद किसी तरह एग्जाम सेंटर में मोबाइल फोन लेकर पहुंचा और प्रश्न पत्र के फोटो खींचकर अपनी बहन को सॉल्व करने के लिए भेज दिए।
खालिद की बहन हीना के द्वारा ये क्वेश्चन पेपर टिहरी के एक डिग्री कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर को सॉल्व करने के लिए भेजे गए। इसके बाद मामला सबके सामने आ गया।
एसएसपी देहरादून का कहना है की प्रथम दृष्टया ये मामला पेपर लीक और किसी गैंग के इंवॉल्व होने का नहीं बल्कि इंडिविजुअल चीटिंग का लग हो रहा है।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद