पौखाल: इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, पौखाल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर के तृतीय दिवस कल दिनांक 19 मार्च 2026 को ‘पाई डे’ के उपलक्ष्य में स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय के शैक्षणिक इमारत की पीछे की बंद पड़ी नालियों की सफाई के साथ ही बौद्धिक सत्रों का विशेष आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के उपप्राचार्य श्री मोहित चौहान एवं श्री मनीष माहेश्वरी जी द्वारा स्वयंसेवियों हेतु “व्यावहारिक गणित के महत्व” विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि गणित केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार गणित का प्रयोग व्यापार, बैंकिंग, तकनीकी क्षेत्र तथा सामान्य जीवन की समस्याओं के समाधान में किया जाता है। पाई (π) के महत्व को स्पष्ट करते हुए उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में NSS के स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने व्याख्यान को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्रशासन ने ऐसे आयोजनों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
एन एस एस प्रभारी डॉ. पुष्पा झाबा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर सम्मान किया।
बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी श्री राजेंद्र सिंह राणा, श्रीमती कुसुमलता एवं श्री उत्तम सिंह रावत उपस्थित रहे।


More Stories
गजा: उत्तराखण्ड क्रांति दल ने दिया धरना, तहसीलदार गजा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
हरिद्वार: उत्तराखंड संस्कृत विवि में कल होगा सेमिनार एवं संस्कृति कवि सम्मेलन का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन