आज युवा सेना राज्य प्रमुख उत्तराखंड सागर रघुवंशी के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी से भेंट कर उन्हें मंत्री बनने की हार्दिक बधाई दी गई तथा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान सागर रघुवंशी जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश की आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि उन्हें निजी अस्पतालों में महंगे इलाज पर निर्भर न रहना पड़े और आर्थिक बोझ से राहत मिल सके।
ज्ञापन में विशेष रूप से आईसीयू बेड की कमी को शीघ्र दूर करने की मांग उठाई गई, साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर उनका मनोबल बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त गायनी विभाग में भर्ती और डिस्चार्ज से संबंधित समस्याओं को सुधारने तथा मरीजों को सुगम और व्यवस्थित सेवाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई।
वहीं यूरोलॉजी विभाग को आधुनिक तकनीकों और संसाधनों से सशक्त करने का भी सुझाव दिया गया, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
इस दौरान और महानगर अध्यक्ष मंजीत भट्ट एवं महानगर उपप्रमुख सुमित चौधरी ने मंत्री जी को महत्वपूर्ण सुझाव दिए जैसे डॉक्टरों की कमी और वो हॉस्पिटल में टैक्नीशियन ,कंप्यूटर ऑपरेटर , सफ़ाई कर्मचारियों की कमी एवं OPD में लंबी-लंबी लाइन होने के कारण इलाज में देरी होना
इस अवसर पर शिवम् गुप्ता विशाल पाल आयुष पंडित मनोज रावत अरविंद शिवा आदि युवा सैनिक मौजूद रहे।


More Stories
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में भारत रत्न बाबा साहेब की जयंती का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की मनाई जयंती
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन